इस साल इंडो-वेस्टर्न में अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना जलवा, इनका लुक रहा सुर्खियों में

Date: 2023-12-09
news-banner

एक समय था जब ज्यादातर लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए या तो भारतीय परिधान पहनती थीं, या फिर टिपिकल वेस्टर्न ड्रेस कैरी करती थीं, लेकिन अब समय के साथ-साथ फैशन में भी काफी बदलाव आया है। आज के समय में अलग दिखने के लिए इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनने का काफी क्रेज है।


कई मौके ऐसे होते हैं, जिनके लिए एथनिक आउटफिट काफी बोरिंग होते हैं, और वेस्टर्न काफी ओवर हो जाते हैं। ऐसे में आप ऐसी जगहों पर इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। इंडो-वेस्टर्न कपड़े पश्चिमी और दक्षिण एशियाई फैशन का मिश्रण हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ पहनने में भी काफी कंफर्टेबल होते हैं।

अगर बात करें 2023 की तो इस साल कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनकर जलवा दिखाया है। इनके लुक को देखकर लड़कियों में इंडो वेस्टर्न का क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के आउटफिट दिखाएंगे, जिन्होंने इस साल अपने इंडो वेस्टर्न लुक से लोगों का दिल जीता। 

अदिति राव हैदरी
अपनी खूबसूरती की वजह से लोगों का दिल जीतने वाली अदिति अपने लुक्स की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनके लुक्स काफी रॉयल होते हैं। इसके साथ-साथ उनके इंडो वेस्टर्न लुक भी कमाल के होते हैं। इस साल उनका यह आइवरी स्कर्ट लुक बेहद कमाल का रहा। लोगों को इस लुक में उनका रॉयल अंदाज दिख रहा था। इसके साथ उन्होंने हेयर स्टाइल भी काफी खूबसूरत तरह से कैरी की थी।

अदिति राव हैदरी
अपनी खूबसूरती की वजह से लोगों का दिल जीतने वाली अदिति अपने लुक्स की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनके लुक्स काफी रॉयल होते हैं। इसके साथ-साथ उनके इंडो वेस्टर्न लुक भी कमाल के होते हैं। इस साल उनका यह आइवरी स्कर्ट लुक बेहद कमाल का रहा। लोगों को इस लुक में उनका रॉयल अंदाज दिख रहा था। इसके साथ उन्होंने हेयर स्टाइल भी काफी खूबसूरत तरह से कैरी की थी।

शिल्पा शेट्टी
अपने साड़ी लुक्स की वजह से लोगों की तारीफ बटोरने वाली शिल्पा इंडो वेस्टर्न तरीके से भी साड़ी पहन चुकी हैं। उनका यह इंडो वेस्टर्न साड़ी लुक लोगों को काफी पसंद आया था। इस साड़ी लुक में शिल्पा काफी ग्लैमरस दिख रही थीं। इसके साथ उन्होंने हाई हील्स करी की थी।

माधुरी दीक्षित
धक-धक गर्ल का हर लुक वैसे तो कमाल का होता है लेकिन अगर उनके इंडो वेस्टर्न लुक की बात करें तो उस पर से नजरें हटाना काफी मुश्किल होता है। इस ऑल येलो लुक के साथ एक्ट्रेस ने एक श्रग भी कैरी किया है जो इस लुक में चार चांद लग रहा है।

विद्या बालन
अपनी एक्टिंग की वजह से लोगों का दिल जीतने वाली विद्या अपने लुक्स से भी लड़कियों को इंस्पायर करती हैं। उनका हर लुक बेहद कमाल का होता है। एक्ट्रेस का यह ब्लैक एंड व्हाइट इंडो वेस्टर्न लुक लोगों को काफी क्लासी लगा था। इसके साथ उन्होंने अपने बालों में पोनीटेल बनाई थी।

Leave Your Comments