इस बार सितंबर में हैं कितनी छुट्टियां और लॉन्ग वीकेंड?

Date: 2024-08-29
news-banner
सितंबर का महीना कई लोगों के लिए खास होता है क्योंकि यह मौसम में बदलाव के साथ-साथ कुछ महत्वपूर्ण त्योहारों और छुट्टियों का महीना भी होता है। इस महीने में आपको अपने काम से थोड़ा ब्रेक लेने और परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिल सकता है। तो आइए जानें कि सितंबर 2024 में कितनी छुट्टियां और लॉन्ग वीकेंड हैं, जिनका आप आनंद ले सकते हैं।

सितंबर 2024 की छुट्टियां
इस महीने गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी, ईद ए मिलाद का पर्व है। ये तीनों ही पर्व का अपना खास महत्व है और देश के अलग अलग राज्यों में इस मौके पर छुट्टी मिल सकती है। इसके अलावा दो लाॅन्ग वीकेंड भी मिल रहे हैं।

गणेश चतुर्थी (9 सितंबर, सोमवार)

यह पर्व महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, और कई अन्य राज्यों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के मौके पर कई जगह सार्वजनिक अवकाश रहता है, जिससे यह एक लॉन्ग वीकेंड का हिस्सा बन सकता है।

अनंत चतुर्दशी (19 सितंबर, गुरुवार)

अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और यह दिन खासकर महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन छुट्टी लेकर आप एक लंबा वीकेंड प्लान कर सकते हैं, क्योंकि अगले दिन शुक्रवार होने के कारण आप एक एक्स्ट्रा दिन की छुट्टी लेकर चार दिनों की छुट्टी का आनंद ले सकते हैं।

ईद-ए-मिलाद (27 सितंबर, शुक्रवार)

इस दिन मुसलमान समुदाय के लोग ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व मनाते हैं, जो पैगंबर मोहम्मद की जयंती के रूप में जाना जाता है। इस दिन भी कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहता है, जिससे यह एक लॉन्ग वीकेंड का हिस्सा बन जाता है।

सितंबर में लाॅन्ग वीकेंड

सितंबर 2024 में आपको कम से कम दो लॉन्ग वीकेंड मिल सकते हैं। अगर आपको गणेश चतुर्थी का अवकाश मिल रहा है तो शनिवार और रविवार मिलाकर तीन दिन का वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा 27 सितंबर को ईद-ए-मिलाद का पर्व है। शुक्रवार के दिन पड़ने वाले इस पर्व में छुट्टी मिल सकती है। जिसके बाद शनिवार और रविवार है, यानी आपको घूमने फिरने या प्रियजनों के साथ वक्त बिताने के लिए तीन दिन का मौका मिल रहा है।

सितंबर माह यात्रा के लिए सही समय

उमस भरी गर्मी और मानसून में भीषण बारिश के बाद सितंबर का महीना इन सबसे राहत दिलाता है। सितंबर के महीने में मौसम सुहावना होता है, जिससे यात्रा का आनंद और बढ़ जाता है। आप इन लॉन्ग वीकेंड का उपयोग करके किसी नज़दीकी हिल स्टेशन, समुद्र तट, या ऐतिहासिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो ट्रेकिंग या वाइल्डलाइफ सफारी का भी प्लान बना सकते हैं। मानसून में हिल स्टेशन पर नहीं जा पा रहे थे तो ये महीना आपको हिल स्टेशन पर घूमने का मौका दे रहा है।

Leave Your Comments