हाथ में हैं ये रेखाएं तो हमेशा बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

Date: 2022-06-02
news-banner
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ पर बनने वाली रेखाओं से का संबंध उसके जीवन में होने वाली घटनाओं से होता है। हथेली पर बनी रेखाओं से भी व्यक्ति के भाग्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। हथेली पर बनी रेखाएं व्यक्ति की आर्थिक स्थिति के बारे में भी जानकारी देती हैं। व्यक्ति की हाथ पर कई रेखाएं होती हैं जो इशारा करती हैं कि व्यक्ति जीवन में कितना धन कमाएगा। कुछ भाग्यशाली लोगों के हाथों में कुछ ऐसी विशेष रेखाएं होती हैं जो इशारा करती हैं कि व्यक्ति भविष्य में बहुत धन-संपत्ति कमाएगा। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि हथेली में बनी कौन सी रेखाएं बताती हैं कि व्यक्ति के पास बहुत धन होगा

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि जातक की जीवन रेखा और बुद्ध क्षेत्र स्पष्ट हो, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही बुध की ऊँगली, सूर्य की ऊँगली के तीसरे पोर से लंबी हो तो ऐसे लोग जीवन में बहुत धन संपत्ति जोड़ते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी की हथेली में एक से अधिक भाग्य रेखाएं हों या फिर उंगलियों के आधार बराबर हों तो ऐसे लोग बहुत धनवान होते हैं। माना जाता है कि जिन लोगों की हथेली की सभी रेखाएं गहरी और स्पष्ट हों उन्हें जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ में जीवन रेखा के साथ मंगल रेखा अंत तक जाए तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसे लोगों को अचानक से किसी संबंधी या अपनी किसी पैतृक संपत्ति का लाभ मिलता है।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि जातक के हाथ में मस्तिष्क रेखा गहरी और स्पष्ट हो तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे जातक बहुत धनवान होते हैं और अथाह धन संपदा के मालिक होते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली मुलायम हो और शनि और सूर्य की उंगलियां बराबर हो ऐसे लोगों को जीवन में धन का लाभ होता है।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के गुरु पर त्रिकोण हो और भाग्य रेखा पूरी तरह से स्पष्ट हो तो ऐसे जातकों को कहीं से धन मिलने के योग होते हैं।

Leave Your Comments