इस हरतालिका तीज हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी

Date: 2024-08-29
news-banner
हर सुहागिन महिला के लिए हरतालिका तीज का काफी महत्व होता है। हरतालिका तीज के दिन सच्चे मन से महादेव और मां गौरी की पूजा करके सुहागिन महिलाएं अपने लिए अखंड सुहाग की कामना करती हैं। इसके अलावा अविवाहित कन्याएं इस दिन महादेव जैसे वर की प्राप्ति के लिए भी पूजा-अर्चना करती हैं। इस साल हरतालिका तीज का त्योहार 6 सितंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में महिलाओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

इस दिन लड़कियां और महिलाएं खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं। वो नए-नए कपड़े पहनती हैं और मेकअप भी करती हैं। उनकी खूबसूरती में हाथों पर रची मेहंदी चार चांद लगाती है। हिंदू धर्म में हर शुभ काम से पहले और हर त्योहार में हाथों पर मेहंदी रचाई जाती है। ये महिलाओं के 16 श्रृंगार में भी शामिल है। इसी के चलते यहां हम आपको मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप हरतालिका तीज के दिन खूबसूरत मेहंदी हाथों पर रचा सकें।

पहली डिजाइन
हरतालिका तीज के दिन अगर ब्राइडल मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो इस डिजाइन का चयन करें। हथेली से लेकर कोहनी तक ऐसे भरे हाथ मेहंदी लगाकर आप अपने पति का दिल भी जीत सकती हैं। 

दूसरी डिजाइन
अगर शादी के बाद पहली बार हरतालिका तीज मना रहीं हैं तो ऐसी डिजाइन का चयन करें। इस डिजाइन को बनवाते वक्त इसमें अपने पति का नाम अवश्य लिखवाएं। इससे आप अपने पति को प्यार का एहसास करा सकती हैं। 

तीसरी डिजाइन
तीज का दिन पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने का होता है। ऐसे में आप इस तरह की डिजाइन अपने हाथों पर रचा सकती हैं। पूजा करते हुए पति-पत्नी की तस्वीर आपकी मेहंदी में चार चांद लगा देगी। 

चौथी डिजाइन
अगर आपको सिर्फ हथेली पर मेहंदी लगवाना पसंद है तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगी। ऐसी घनी मेहंदी देखने में काफी प्यारी लगती है। इसे लगाना तो कठिन होता है, लेकिन इससे हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। 

पांचवीं डिजाइन
अगर आपके पास मेहंदी लगाने का ज्यादा समय नहीं है, तो ये डिजाइन आपके लिए बेहतर विकल्प है। ऐसी डिजाइन देखने में भी प्यारी लगेगी। इस डिजाइन को बनाते वक्त अपनी हथेली पर मोर बनाएं। इसकी वजह से लुक प्यारा दिखेगा। 

छठवीं डिजाइन
ये डिजाइन देखने में काफी खूबसूरत है। आप भी चाहें तो इसी तरह से अपने हाथों पर ऐसी डिजाइन बना सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए अपने हाथों पर माता पार्वती और महादेव की तस्वीर बनाएं, क्योंकि तीज के दिन इन्हीं दोनों की पूजा होती है। 

Leave Your Comments