विदेश मंत्री का बड़ा खुलासा, PM मोदी ने फोन से बात कर दो बार रुकवाया था रूस-यूक्रेन युद्ध

Date: 2024-05-22
news-banner
भारत में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। अब तक पांच चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक इंटरव्यू में जी-20, रूस-युक्रेन युद्ध के बीच अपने लोगों को देश वापस लाने और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि कैसे पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को एक नहीं बल्कि दो-दो बार रुकवाया।

विदेश मंत्री ने कहा कि यह पहली बार था जब किसी देश ने यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को एक नहीं बल्कि दो बार रोकने में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को देश वापस लाने के लिए पूरा जोर लगा दिया था।  

'हां यूक्रेन युद्ध रुकवा दिया'
उन्होंने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हां यूक्रेन युद्ध रुकवा दिया, अगर आप मुझसे युद्ध रोकने के बारे में पूछेंगे तो मेरा जवाब हां होगा। मैं इसका गवाह हूं। मैं आपको तारीख बता सकता हूं। मैं आपको समय दे सकता हूं। मैं आपको बता सकता हूं कैसे और किसके लिए युद्ध रोका गया।'

Leave Your Comments