हाथों पर लगवानी है रकुल प्रीत के जैसी मेहंदी, यहां देखें इसके सिंपल और खूबसूरत डिजाइन

Date: 2024-02-28
news-banner
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने 21 फरवरी को ही फिल्म निर्माता जैकी भगनानी के साथ सात फेरे लिए। उनकी इस शादी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। उन्होंने 21 की शाम को ही अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। उनका पेस्टल ब्राइडल लुक लोगों को काफी पसंद आया था। अब वो एक-एक करके शादी की हर रस्मों की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं।

बीती शाम उन्होंने अपनी मेहंदी की कुछ फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिख रहीं हैं। उनके खूबसूरत लुक के साथ-साथ लोगों को उनके हाथों में मिनिमल मेहंदी भी काफी पसंद आई। अगर आप अपने हाथों में रकुल प्रीत के जैसी मिनिमल मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। ये सभी डिजाइन बनाना काफी आसान है, जिसे आप खुद भी अपने हाथ पर लगा सकती हैं। 

कैसी थी रकुल की मेहंदी 
बीती शाम रकुल ने जो तस्वीरें शेयर कीं, उनमें वो रेड और पिंक कलर के फुलकारी लहंगे में नजर आ रहीं हैं। इस मेहंदी लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही है। रकुल ने अपनी ब्राइडल मेहंदी काफी मिनिमल लगवाई थी। कलाई तक की मिनिमल मेहंदी उनके लुक को और खूबसूरत बना रही थी। 

इसे बनाना है आसान
अगर आप सिर्फ हथेली पर मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इस तरह की मेहंदी के साथ अगर आप चूड़ियां पहनेंगी तो आपका लुक और खूबसूरत दिखेगा। 

मंडाला आर्ट मेहंदी 
आजकल मंडाला आर्ट मेहंदी का काफी चलन है। लड़कियां इसे लगवाना बेहद पसंद करती हैं। एक तो ये मेहंदी काफी आसानी से लग जाती है, और इसे सुखाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। ऐसे में आप चाहें तो मंडाला आर्ट मेहंदी से अपने हाथों की खूबसूरत बढ़ा सकती हैं।

अलग दिखेगी ये डिजाइन
अगर मंडाला आर्ट को छोड़ कर हाथों में कुछ अलग सी डिजाइन बनवाना चाहती हैं, तो ये आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इसे बनाते वक्त हाथों में मेहंदी की डिजाइन के बीच गैप जरूर छोड़ें। इसी से इसकी खूबसूरती निखर कर आएगी। 

मिनिमल मंडाला आर्ट मेहंदी
एक मंडाला आर्ट ऐसी होती है, जो काफी भरी-भरी होती है, लेकिन एक मिनिमल मंडाला आर्ट मेहंदी की डिजाइन भी होती है। ये डिजाइन आप लगाकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। 

Leave Your Comments