कैण्ट पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी को भेजा जेल

Date: 2023-09-14
news-banner

अयोध्या। एसएसपी राज करन नैय्यर के निर्देश पर जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिये विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के सभी थानों की पुलिस अभियान चला रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को थाना कैंट पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक के के मिश्रा ने उप निरीक्षक उप निरीक्षक अशोक कुमार की मदद से गैंगरेप में शामिल दो आरोपियों राज द्विवेदी पुत्र बालकृष्ण द्विवेदी निवासी बेलवा बाघा नाला थाना परशुराम पुर जनपद बस्ती हाल पता आवास विकास कालोनी अमानीगंज बेनीगंज थाना को0नगर जनपद अयोध्या व आयुष पाण्डेय पुत्र राम कुमार पाण्डेय निवासी रजपलिया थाना महराजगंज जनपद अयोध्या हाल पता डिफेन्स कालोनी सहादतगंज थाना कैण्ट जनपद अयोध्या को  गिरफ्तार कर जेल भेजा।


Leave Your Comments