अनंत अंबानी की शादी में खिलाड़ियों का अलग अंदाज देखते रह गए लोग

Date: 2024-07-13
news-banner
आज 12 जुलाई को एशिया के नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी होने जा रही है। अनंत आज अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेंगे। ऐसे में कुछ समय पहले ही अनंत अंबानी अपने परिवार के साथ जियो वर्ल्ड सेंटर में पहुंचे, जहां एक के बाद एक मेहमानों ने भी आना शुरू कर दिया। सभी सितारों ने मिलकर बारात में जमकर डांस भी किया।

अनंत अंबानी की शादी में बॉलीवुड के सितारों के साथ-साथ खेल जगत के लोग भी काफी अलग अंदाज में नजर आए। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी से लेकर हार्दिक पांड्या का परिवार भी इस समारोह में नजर आया।  इसके साथ-साथ ईशान किशन और जॉन सीना भी एथनिक अवतार में दिखाई दिए। आइए आपको भी खिलाड़ियों का बदला हुआ अंदाज दिखाते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी
महेंद्र सिंह धोनी इस समारोह में गोल्डन रंग का कुर्ता पायजामा पहन कर पहुंचे थे। इसके साथ ही साक्षी हरे रंग का आउटफिट और उनकी बेटी पीले का सूट पहनकर पहुंचे। तीनों ही अपने-अपने आउटफिट में कमाल के लग रहे हैं। 

कुणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा
इस भव्य समारोह में कुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा भी काफी खूबसूरत अंदाज में पहुंचे थे। पंखुड़ी ने इस दौरान लाल रंग का लहंगा पहना था, जो देखने में काफी खूबसूरत था।वहीं कुणाल ने व्हाइट आउटफिट कैरी किया था, जो उनके लुक को हैंडसम बना रहा था। 

ईशान किशन
अनंत अंबानी का शादी में ईशान किशन पेस्टल रंग की शेरवानी पहनकर पहुंचे। उनकी इस शेरवानी पर सिल्वर वर्क था। इस लुक में वो काफी हैंडसम दिख रहे हैं।

हार्दिक पांड्या 
अनंत की शादी में शामिल होने के लिए हार्दिक पांड्या काफी अलग आउटफिट पहनकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने गले में एक सेट भी पहना था, जो उनके लुक को स्टाइलिश बना रहा था। 

जॉन सीना
अनंत अंबानी का शादी में शामिल होने के लिए WWE रेसलर जॉन सीना भी जियो वर्ल्ड सेंटर एथनिक अंदाज में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ब्लू रंग का कुर्ता और सफेद रंग का पायजामा पहना था। 

के श्रीकांत 
अनंत अंबानी की शादी में पूर्व क्रिकेटर के श्रीकांत अपनी पत्नी विद्या के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गोल्डन रंग का कुर्ता पहना था, तो वहीं उनकी पत्नी ने गोल्डन और पर्पल रंग की साड़ी पहनी थी। 

युजवेंद्र चहल और धनश्री
अनंत की शादी में युजवेंद्र चहल और धनश्री भी एथनिक अवतार में पहुंचे। लहंगे में धनश्री बला की खूबसूरत लग रहीं थीं। इसके साथ ही युजवेंद्र चहल भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। 

Leave Your Comments