छठ पूजा के मौके पर करें इन प्रसिद्ध सूर्य मंदिरों के दर्शन, जानें कहां हैं स्थित

Date: 2023-11-20
news-banner

छठ पूजा का त्योहार आ गया है। पूर्वी भारत में धूमधाम से मनाए जाने वाले इस पर्व का मुख्य केंद्र बिहार रहा है। हालांकि समय के साथ-साथ यह पर्व पूरे देश व विदेशों तक मनाया जाने लगा है। चार दिन के इस पर्व के दौरान व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी प्रार्थना करते हैं। छठ पूजा में सूर्य देव की उपासना की जाती है।  इस वर्ष छठ पूजा 17 नवंबर से शुरू हो रही है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय के साथ छठ पर्व का आरंभ होता है और अगले चार दिनों तक यह पर्व मनाया जाता है। सूर्योदय को अर्घ और सूर्योस्त की पूजा करके छठ पूजा मनाई जाती है।


गुजरात का सूर्य मंदिर
अगर आप गुजरात के रहने वाले हैं तो अहमदाबाद के पास सूर्य मंदिर है। शहर से 100 किलोमीटर दूर मोढ़ेरा में बने सूर्य मंदिर में छठ पर्व के दौरान जा सकते हैं। सम्राट भीमदेव सोलंकी ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। सोलंकी सूर्यवंशी थे और वे सूर्य को कुलदेवता के रूप में पूजते थे।

ओडिशा का सूर्य मंदिर

ओड़िशा के कोणार्क में भगवान सूर्य का बहुत ही भव्य और सुंदर मंदिर है। इस मंदिर का आकार रथ जैसा है, जिसमें 12 पहिये और 7 घोड़े लगे हुए हैं। मंदिर में साल भर दर्शन करने वालों का तांता लगा रहता है। मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में हुआ था।

औरंगाबाद का सूर्य मंदिर
छठ पूजा का सबसे अधिक उत्साह बिहार में ही देखने को मिलता है। मान्यता है कि छठ पर्व की शुरुआत इसी राज्य से हुई है। बिहार के औरंगाबाद जिले में स्थित देव सूर्य मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है। मंदिर का निर्माण स्वयं देवताओं के वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा ने अपने हाथों से किया है। छठ पर्व के दौरान इस मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

गया का सूर्य मंदिर
बिहार का गया अपने धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। गया की संबंध बौद्ध धर्म और पितृ-पक्ष से जुड़ा हुआ है। गया में दक्षिणार्क सूर्य मंदिर स्थित है। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु इस मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए आते हैं।


Leave Your Comments